सड़क हादसे के तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम
श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ जाटान पुलिस थाना क्षेत्र में हनुमानगढ़ मार्ग पर पेट्रोल पम्प के निकट कार की टक्कर से दो बाइकों पर सवार तीन जनों की मौत हो गई। दो जनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था, जबकि एक युवक ने घटना के कुछ समय बाद ही दम तोड़ दिया था।
हवलदार धर्मवीर जाट ने बताया कि हादसे के मृतकों पक्कासारणा निवासी मंगतूराम, छापावाली निवासी पन्नालाल मेघवाल व लालचंद का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिये गये हैं। इस हादसे में रेखा पत्नी राजेश बावरी निवासी पक्कासारणा को मामूली चोटें आई थी। पुलिस ने बताया कि मंगतूराम, पन्नालाल, लालचंद व रेखा दो बाइकों पर सवार होकर आ रहे थे। गांव में पेट्रोल पम्प के सामने तेज रफ्तार कार ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी थी।

No comments