वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में होंगे नए तीर्थ स्थल शामिल, सिंधु दर्शन योजना में बदलाव
राजस्थान देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में देवस्थान विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2024-25 की बजट घोषणाओं की प्रगति तथा आगामी वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
मंत्री ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत वर्ष 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू करने के निर्देश दिए और 'सिंधु दर्शन यात्रा योजनाÓ को संशोधित प्रारूप में लागू करने का निर्णय भी लिया गया। इसके अतिरिक्त, श्री पटना साहिब (बिहार) और हजूर साहिब (नांदेड़) जैसे प्रमुख सिख तीर्थस्थलों को भी वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में शामिल करने पर चर्चा की गई।

No comments