ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर लेपर्ड का शव मिला
रायपुर के सेन्दड़ा क्षेत्र में ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर लालपुरा सराधना घाटी के पास सड़क किनारे मंगलवार सुबह एक लेपर्ड का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि सुबह के समय किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से लेपर्ड की मौत हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय सरपंच रतन सिंह भाटी ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वन अधिकारी आनंद बाहरठ और उनकी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने लेपर्ड के शव को कब्जे में लेकर सेन्दड़ा कस्बे के वन विभाग कार्यालय पहुंचाया।

No comments