धानमण्डी बन्द रही, वकीलों ने किया कार्य स्थगन
श्रीगंगानगर में गंगनहर मेंं राजस्थान के शेयर के अनुसार पूरा पानी देने की मांग के समर्थन में आज नई अनाज मण्डी में कृषि जिन्सों की बोली बन्द रही।
दूसरी ओर बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ताओं ने आज कार्य स्थगन रखा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायालयों में किसी भी केस की पैरवी नहीं की। हालांकि कुछ अधिवक्ता सीटों पर बैठे नजर आए, लेकिन उन्होंने वर्क सस्पेंड रखा।
गंगनहर में राजस्थान के शेयर के मुताबिक 2500 क्यूसेक पानी देने की मांंग को जारी आंदोलन को बार एसोसिएशन एवं राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ, कच्चा आढतिया संघ ने समर्थन दिया है। श्रीगंगानगर कच्चा आढतिया संघ एवं राजस्थन खाद्य पदार्थ व्यापार संघ से जुड़े व्यापारी भी धरना स्थल पर मौजूद रहे।

No comments