Breaking News

पुलिस की नाकाबंदी तोडऩे वाला तस्कर गिरफ्तार


रायसिंहनगर के रामसिंहपुर पुलिस थाना क्षेत्र में कालूवाला ढ़ाबा तिराहे पर बीती रात पुलिस की नाकाबंदी तोड़ कर भागने का प्रयास करने वाले पोस्त तस्कर को दबोच लिया। गाड़ी के चालक ने सड़क के बीच रास्ता रोकने वाली 112 पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। इस घटना में पुलिस गाड़ी का चालक व दो ग्रामीण घायल हो गये। दोनों ग्रामीणों को जिला सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।
एसएचओ सुभाष चन्द्र ने बताया कि पिकअप जीप में डोडा पोस्त लेकर जाने की सूचना पर समेजा कोठी पुलिस ने कालूवाला ढ़ाबा गांव में तिराहे पर नाकाबंदी की थी। पूरी सड़क बंद कर दी गई थी। इसके बावजूद पिकअप जीप चालक तस्कर ने गाड़ी नहीं रोकी। उसने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये। सूचना मिलने पर रामसिंहपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। 

No comments