Breaking News

स्कूल लेक्चरर-कोच एग्जाम, एक मिनट की देरी पर गेट बंद

-सीकर में अभ्यर्थियों में नोकझोंक
राजस्थान में स्कूल लेक्चरर एवं कोच भर्ती परीक्षा-2024 आज से प्रारंभ हो गई है। आज के पहले दिन 2 विषयों की परीक्षाएं हो रही हैं। फस्र्ट पारी में जनरल अवेयरनेस एंड जनरल स्टडीज का पेपर सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक चला। सेकंड पारी में हिंदी सामान्य का पेपर दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक होगा।
परीक्षा का आयोजन राज्य के 15 जिलों में स्थित 909 परीक्षा केंद्रों पर हो रहा है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा की नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों से घड़ी, चैन, अंगूठी व जूते जमा करवाए गए हैं।

No comments