Breaking News

बाड़मेर में 2 भाइयों समेत 3 लोगों की मौत:ट्रेलर की टक्कर से टेम्पो के 2 टुकड़े हुए, एक हिस्सा 100 फीट दूर गिरा

बाड़मेर में नेशनल हाईवे-68 पर ट्रेलर और टेम्पो के बीच भीषण भिड़त हो गई। हादसे में टेंपो सवार 2 चचेरे भाइयों समेत 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि 2 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई और तीसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान जान चल गई। हादसे में 3 लोग गंभीर घायल हो गए।
भिड़ंत इतनी तेज थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए। उसका आगे से हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और पिछला हिस्सा उछलकर करीब 100 फीट दूर जाकर गिरा। घटना बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र की है।

No comments