Breaking News

चोरी से पहले मैगी पाटीर्: रिटायर्ड बैंकर्स के घर घुसे चोर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से चोरी की अनोखी वारदात का मामला सामने आया है। शहर के इंदिरा नगर में एक सेवानिवृत्त बैंकर के घर में चोरों के एक समूह ने घुसकर आराम से नूडल्स पकाए। थोड़ी देर आराम करने के लिए एसी चालू किया। इसके बाद कीमती सामान लेकर फरार हो गए। यह सब उस समय हुआ, जब घर के मालिक दिल्ली गए हुए थे। घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें नूडल्स के प्लेट दिख रहे हैं। यह घटना की अलग कहानी बयां कर रहे हैं।

No comments