Breaking News

लुधियाना की वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव:सीएम मान बोले- छुट्टी वाला दिन मत समझना

पंजाब में लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। चारों ही प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवारों ने भी वोट डाल दिया है। कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु मालवा स्कूल में तो भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता जैन स्कूल में मतदान करने पहुंचे। वहीं, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा अपने परिवार के साथ गुरु नानक पब्लिक स्कूल में वोट डालने पहुंचे और अकाली दल के उम्मीदवार परउपकार सिंह घुम्मन ने जेजेएन पब्लिक स्कूल में मतदान किया।
वहीं, वोटिंग के बीच सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों से वोटिंग की अपील की, पोस्ट में उन्होंने लिखा- आज के दिन को छुट्टी वाला दिन मत समझना, वोट डालने जरूर जाना।

No comments