Breaking News

घर से नगदी व सोने का लॉकेट चोरी

श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 23 एमएल ढाणी में स्थित एक घर से अज्ञात चोर नगदी व सोने का लॉकेट चोरी करके ले गया। इस घर में रहने वाला परिवार सो रहा था। एक कमरे के आगे कुंडी लगा दी। परिवार का मुखिया देर रात को नींद से जाग भी गया, लेकिन घर में चोरों के होने का आभास तक नहीं हुआ।
पुलिस के अनुसार ढाणी निवासी नेतराम कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि 7 जून की रात को मेरा बेटा-बहू एक कमरे में सो गया। मैं दूसरे कमरे में सो रहा था। रात दो बजे मेरी नींद खुली। मैं मैन गेट खोल कर बाहर पेशाब करके वापिस आया और पानी पीकर सो गया। उस वक्त किसी के घर में होने का आभास नहीं हुआ। शायद गेट खुलने की आवाज सुन कर अज्ञात चोर भाग गये। सुबह मेरे बेटे ने मेरी बेटी को कॉल करके बताया कि हमारे कमरे का गेट बाहर से बंद है। यह गेट खोलने पर देखा कि सामान बिखरा हुआ है। 

No comments