Breaking News

जल बचत के लिए आमजन को जागरूक करें : जिला कलक्टर

श्रीगंगानगर में राज्य सरकार के वंद गंगा जल संरक्षण जन अभियान को सफल बनाने को लेकर शनिवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सीएसआर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिला कलक्ट्रेट के सभागार में हुई कार्यशाला में जिला कलक्टर ने उपस्थित अधिकारियों एवं व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से जल संरक्षण में सहयोग करने को कहा। 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप 20 जून तक मनाए जा रहे अभियान के तहत अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान को सफल बनाने की दिशा में काम करें। व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से इस अभियान में ज्यादा से ज्याद सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि जल की बचत करें तथा जल को व्यर्थ न बहाएं। आमजन को भी पानी बचाने के लिए जागरूक करेंं। 

No comments