Breaking News

अब स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी, तिरुपति जा रही फ्लाइट वापस हैदराबाद लौटी

 विमानों में बीच उड़ान के दौरान खराबी का एक और मामला सामने आया है। हैदराबाद-तिरुपति स्पाइसजेट की एक फ्लाइट गुरुवार को उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही खराबी के कारण शहर लौट आई। सूत्रों ने बताया कि फ्लाइट स्त्र 2696 को सुबह 6.10 बजे रवाना होना था।
फ्लाइट ने सुबह 6.19 बजे उड़ान भरी और उसे सुबह 7.40 बजे तिरुपति में उतरना था। लेकिन उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही वापस हैदराबाद में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर गई।

No comments