Breaking News

प्रॉपर्टी डीलर के घर फायरिंग करने की घटना में आधा दर्जन बदमाश गिरफ्तार

श्रीगंगानगर में एक प्रॉपर्टी कारोबारी एवं कॉलोनाइजर द्वारा करोड़ों की रंगदारी नहीं देने पर उसके निवास पर फायरिंग करने की घटना में पुलिस ने आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे कार्तिक जाखड़ के संपर्क में थे। कार्तिक जाखड़ के इशारे पर यह बदमाश प्रॉपर्टी कारोबारी से रंगदारी वसूलने की फिराक में थे।
पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि विगत 27- 28 मई को जवाहरनगर थाना क्षेत्र के अग्रसेन नगर निवासी सतीश कथूरिया के घर पर फायरिंग होने की घटना में प्रदीपसिंह उर्फ दीपा, हर्ष बिश्नोई, कुलदीप उर्फ सेठी, कपिल, इशांत गोदारा और शुभम खीचड़ को गिरफ्तार किया गया है।

No comments