Breaking News

आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख ठगे

भरतपुर की गहनौली थाना पुलिस ने फौज में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति को नौकरी लगवाने के झांसा देकर कई बार में 10 लाख रुपए ऐंठ लिए, जब पीडि़त को शक हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। तब पीडि़त ने गहनौली थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।
मामले की जांच में सामने आया कि रामफल के साथ और लोग मिले हैं। जिसमें चार लोगों का नाम सामने आया। पुलिस ने लोकेश और योगेश नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल रामफल और उसके एक साथी की तलाश जारी है।

No comments