Breaking News

रिन्यू पावर कम्पनी से चुराई डीसी केबल:सांकड़ा थाना पुलिस ने 3 चोरों को गिरफ्तार किया

जैसलमेर में पुलिस थाना सांकड़ा द्वारा ऑपरेशन खुलासा के तहत सोलर प्लांट से चोरी की घटना का खुलासा कर 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया। चोरी के मामले में चुराई गई केबल भी पुलिस ने बरामद की। सांकड़ा थाना पुलिस ने पकड़े गए इकबाल खान उर्फ जीयो, सरीफ खान और डूंगरदास उर्फ जीतू को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया।
सांकड़ा थाना प्रभारी राण सिंह ने बताया- 1 जून को प्रशासनिक अधिकारी, रिन्यू पावर प्राईवेट लिमिटेड भिणाजपुरा के सवाई सिंह ने पुलिस थाना सांकड़ा में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। 

No comments