Breaking News

जयपुर में संचालित होंगी सीएनजी बसें, बोर्ड ने दी मंजूरी

जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड की ओर से जयपुर शहर में यात्रियों की सुविधा के लिए 300 सीएनजी बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों का संचालन मातेश्वरी कंपनी की ओर से किया जाएगा। इसके प्रस्ताव को जेसीटीएसएल की हुई बोर्ड बैठक में मंजूरी दी गई। 
सीएनजी बसों का संचालन करने वाली कंपनी को जेसीटीएसएल की ओर से प्रति किलोमीटर के 61.16 रुपए का भुगतान किया जाएगा। यह राशि पहले 61.20 रुपए थी, जिसमें से कंपनी ने केवल 4 पैंसे कम किए हैं। 

No comments