भागवत कथा में जा रही बस में लगी आग: 50 से अधिक महिलाओं की जान बची
खाजूवाला में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। भागवत कथा में शामिल होने जा रही 50 से अधिक महिलाओं की बस में अचानक आग लग गई। चालक की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से सभी महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
आनंदगढ़ ग्राम पंचायत के गांव मुस्लिम जोड़ी में चल रही भागवत कथा में शामिल होने के लिए महिलाएं एसी बस में सफर कर रही थीं। चक 28 केजेडी के पास बस में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शी विकास नाई के अनुसार, बस में लगभग 50-55 महिलाएं सवार थीं।

No comments