जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए रेलवे ने की विशेष व्यवस्था
श्रीगंगानगर में उत्तर पश्चिम रेलवे ने बारिश के दौरान रेलवे अंडरपास में जलभराव को रोकने तथा जल भराव होने पर जल के तुरन्त निस्तारण के लिए विशेष व्यवस्थाएं की है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार रेलवे की ओर से बारिश के दौरान कुछ समपार फाटकों पर तथा कुछ रोड अण्डर ब्रिज व सीमित ऊंचाई के सबवे पर आस-पास के क्षेत्र के पानी आने के कारण जल भराव समस्या को चिन्हित किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने संरक्षा बैठक में मानसून के समय अंडर पासों में पानी भरने की समस्या को दूर करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।

No comments