Breaking News

टीटी के प्रयासों से मिली श्रीकरणपुर को फायर ब्रिगेड

श्रीकरणपुर में पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी के प्रयासों से कस्बे को फायर ब्रिगेड गाड़ी मिल गई है। कस्बे में वर्षों से फायर ब्रिगेड गाड़ी की मांग की जा रही थी। भारत-पाक सीमा पर तनाव के दौरान सरकार ने ब्यावर से यहां एक गाड़ी भेजी थी जो कुछ दिन पहले वापस मंगवा ली गई।  
पालिका के अधिशासी अधिकारी संदीप विश्नोई ने बताया कि कुछ समय पहले पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने नगरीय विकास विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा से मिलकर श्रीकरणपुर के लिए नई फायर ब्रिगेड गाड़ी की मांग की थी। 

No comments