Breaking News

श्रीगंगानगर में बरस रही आग, प्रदेश में सबसे गर्म



राजस्थान में श्रीगंगानगर क्षेत्र सप्ताह भर से  सबसे अधिक तप रहा है। यहां का पारा पिछले 24 घंटों में 47.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। दोपहर में तपिश व गर्मी के असर के साथ ही लू चलने से आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही। दोपहर के समय गर्मी से बचने के लिए लोग घरों, दुकानों और कार्यालयों में दुबके रहते हैं। इसी वजह से  सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। 
क्षेत्र में बुध्रवार सुबह सूर्योदय के साथ ही तपिश का प्रभाव बढऩा शुरू हो गया। सुबह 8:30 बजे तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। ग्यारह बजे तक तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर में भीषण तपिश व लू का असर होने के कारण घरों में पंखे व कूलर भी ठंडी हवा देने में नाकाम रहे। कृषि अधिकारियों का कहना है कि इन दिनों अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।

No comments