आज दोपहर बाद आंधी-बारिश का बन सकता है मौसम
पिछले 24 घंटों में दुनिया के दूसरे नंबर के सबसे गर्म शहर श्रीगंगानगर के लिए मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार प्रदेश में आज से आंधी-बारिश की संभावना के चलते आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री गिरावट होने एवं हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार आज उत्तरी पश्चिमी राजस्थान व आसपास में एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है और एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हैं। इसके चलते उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन, आकाशीय बिजली चमक व आंधी और बारिश होने की संभावना है।
राज्य के कई भागों में मेघगर्जन, आंधी-बारिश का दौर आज भी जारी रहने और उदयपुर संभाग में आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

No comments