बुजुर्ग महिला पर जानलेवा करके सोने के जेवर लूटे
श्रीगंगानगर जिले के मुकलावा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव झोटावाली में दो युवकों ने एक बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला करके उसके पहले सोने के जेवर लूट लिये। घायल वृद्धा का पोता सुबह घर में पहुंचा, तो घटना के बारे में पता चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी चरण सिंह ने रिपोर्ट दी कि मेरी दादी 75 वर्षीय गुरमेल कौर मेरे घर के पड़ोस में ही अकेली रहती है। 13 जून को सुबह सात बजे मैं दादी के घर गया, मनरेगा में जाने के लिए दादी को आवाज लगाई, तो कोई जवाब नहीं मिली। मैं दीवार कूद कर घर के अंदर गया, तो दादी खून से लथपथ चारपाई पर पड़ी थी। दादी के दोनों कानों से सोने की बालियां गायब थी। एक कान पूरी तरह से कटा हुआ था। सिर में किसी भारी वस्तु से वार किया हुआ था। मैंने पड़ोसियों की मदद से घायल दादी को डाबला के हॉस्पीटल में भर्ती करवाया।

No comments