Breaking News

पंजाब में सुबह-सुबह एनआईए की रेड, मचा हड़कंप


राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार सुबह एक बार फिर पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर और टांडा उड़मुड़ में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। जालंधर की फ्रेंड्स कॉलोनी और उड़मुड़ कस्बे के दो अलग-अलग घरों पर यह रेड की गई, जिससे दोनों इलाकों में हड़कंप मच गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उड़मुड़ के गढ़ी मोहल्ला निवासी एक युवक, जो वर्तमान में विदेश में रह रहा है, उसके घर पर एनआईए की टीम ने दबिश दी। वहीं, कस्बे के ही एक अन्य युवक के घर पर भी एजेंसी ने कार्रवाई की। टीम द्वारा दोनों स्थानों पर गहन पूछताछ और तलाशी अभियान चलाया गया।

No comments