अपनों से मिले तानों ने तोड़ा दिल, रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर ने 4 करोड़ की संपत्ति मंदिर को कर दी दान
कभी-कभी अपने ही जब पराए बन जाएं तो इंसान टूटकर रह जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर के साथ, जिसने अपने ही बच्चों के तानों और अपमान से आहत होकर वो फैसला ले लिया, जिसने पूरे इलाके को चौंका दिया।
तमिलनाडु के अरुलमिगु रेणुगांबल अम्मन मंदिर में उस वक्त सब हैरान रह गए जब मंदिर की दान पेटी से निकले 4 करोड़ रुपये की संपत्ति के मूल दस्तावेज। न सिर्फ दस्तावेज, बल्कि उसके साथ एक सहमति पत्र भी था, जिसमें संपत्ति को मंदिर को समर्पित करने की इच्छा साफ जाहिर की गई थी।

No comments