व्यापारियों ने हमलावरों को शीघ्र पकडऩे, मंडी में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की
दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन की बुधवार को एक बैठक हुई। बैठक के बाद व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक गौरव यादव को ज्ञापन देकर कॉलोनाइजर आशीष गुप्ता पर की गई फायरिंग की घटना के आरोपियों को शीघ्र पकडऩे, नई अनाज मंडी सहित अन्य प्रमुख बाजारों में पुलिस की गश्त बढ़ाने तथा व्यापारी वर्ग को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्रनाथ आहूजा की अध्यक्षता में एसोसिएशन के ऑफिस में बुधवार सुबह हुई बैठक में अनेक पदाधिकारी तथा व्यापारी उपस्थित रहे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्रनाथ आहूजा की अध्यक्षता में एसोसिएशन के ऑफिस में बुधवार सुबह हुई बैठक में अनेक पदाधिकारी तथा व्यापारी उपस्थित रहे।

No comments