Breaking News

जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया पैसेंजर्स का हंगामा

जयपुर से बेंगलुरु जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में शुक्रवार को तकनीकी खराबी आ गई। तीन बार पैसेंजर्स को फ्लाइट में बैठाया, लेकिन प्लेन उड़ान नहीं भर सका।
आखिरकार फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। इससे नाराज पैसेंजर्स ने हंगामा कर दिया। दरअसल, एअर इंडिया एक्सप्रेस की शुक्रवार सुबह 11:30 बजे पर जयपुर एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरनी थी। हालांकि इंजन में तकनीकी खराबी का हवाला देकर कंपनी अधिकारियों ने फ्लाइट को निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भरने दी। बाद में पैसेंजर को फ्लाइट में बैठाया, लेकिन प्लेन का एसी तक नहीं चलाया गया।

No comments