Breaking News

प्रजनन काल में मछली शिकार पर रोक, नियम तोडऩे वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

वर्षा ऋतु के दौरान मछलियों के संरक्षण और प्रजनन को ध्यान में रखते हुए लागू जयपुर में निषेध अवधि में मत्स्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1200 किलो मछलियों से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। यह मछलियां अवैध रूप से विक्रय के लिए ले जाई जा रही थीं।
मत्स्य पालन विभाग की निदेशक संचिता विश्नोई ने जानकारी दी कि विभाग की निरीक्षण टीम ने यह कार्रवाई की, जो कि इस निषेध ऋतु की पहली जब्ती है। टीम ने तुरंत प्रभाव से सभी मछलियों को गड्ढे में दफन कर नष्ट कर दिया, ताकि इनका अवैध उपयोग न हो सके।

No comments