Breaking News

सिविल डिफेन्स वालंटियर बनने के लिए कराएं रजिस्ट्रेशन

आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपना सक्रिय योगदान देने के इच्छुक युवा माय भारत पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराकर सिविल डिफेन्स वालंटियर बन सकते हैं।
दौसा जिला नेहरू युवा केंद्र के प्रभारी रामाशंकर शर्मा ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय माय भारत इनीशिएटिव के अंतर्गत आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी की जाती है। माय भारत पोर्टल के माध्यम से सिविल डिफेन्स वॉलंटियर के रूप में कार्य करने के इच्छुक युवाओं का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है।

No comments