उदयपुर में सरकारी स्कूल की छात्राओं ने की हवाई यात्रा
सरकारी विद्यालयों में 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाली उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की 30 बालिकाओं को हवाई यात्रा कराई गई। उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने इन छात्राओं को उदयपुर से जयपुर हवाई जहाज में यात्रा कराई और वहां पर मुख्यमंत्री से मिलाया और राजभवन से लेकर विधानसभा भी उनको लेकर गए।
विधायक मीणा अपने साथ इनको हवाई जहाज में मंगलवार को उदयपुर से जयपुर लेकर गए। एयरपोर्ट पर इन होनहार बेटियों ने हवाई यात्रा के हर पल को अपने मोबाइल में कैद किया और खुशी जताई। मुख्यमंत्री ने मीणा के बालिका साक्षरता, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रारंभ किये इस नवाचार की सराहना की।

No comments