Breaking News

मध्य प्रदेश के सिहोरी गेहूं और केरल के मसालों की डिमांड

जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय सहकार मसाला मेले के प्रति जयपुरवासियों का विशेष उत्साह नजर आ रहा है। मेले में मसालों के साथ ही अन्य उत्पादों की जमकर खरीदारी की जा रही है। पिछले चार दिन में ही मसाला मेले में 1.28 करोड़ रुपए  से अधिक की बिक्री हो चुकी है। सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मंजू राजपाल ने बताया कि मेला दिन-ब-दिन परवान चढ़ रहा है। जयपुरवासी बड़ी संख्या में अपनी आवश्यकता के अनुसार मेले में साबुत एवं पिसे मसालों के साथ ही अन्य उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं।

No comments