कंटेनर में 18 टन अवैध नीम की गीली लकडिय़ां जब्त
उदयपुर के खेरवाड़ा वन विभाग की टीम बीती देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 टन अवैध नीम की गीली लकडिय़ों से भरा कंटेनर जब्त किया है। वहीं, आरोपी चालक को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहम्मद फज़ले रबी के निर्देशानुसार जवास नाका प्रभारी सोहनलाल और वन रक्षक दुष्यंत सिंह ने बुधवार देर रात खेरवाड़ा टोल प्लाजा स्थित नेशनल हाईवे-48 पर नाकाबंदी की। इस दौरान उदयपुर की ओर से आ रहे कंटेनर को रुकवाकर जांच की गई तो ड्राइवर के पास लकडिय़ों के कोई वैध कागजात नहीं थे। लकडिय़ों की बाजार कीमत 1 लाख 60 हजार रुपए है।

No comments