ग्राम पंचायत रायावाली में चिकित्सा शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य लाभ
सूरतगढ़। ग्राम पंचायत रायावाली में मंगलवार को एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सरपंच प्रतिनिधि विकास शेखावत ने शिविर का शुभारंभ कर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाया।
शिविर में डॉ. योगेश बिश्नोई और डॉ. शोभा बिश्नोई सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की जांच की और आवश्यक दवाएं वितरित कीं। टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग की गई।
शिविर में डॉ. योगेश बिश्नोई और डॉ. शोभा बिश्नोई सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की जांच की और आवश्यक दवाएं वितरित कीं। टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग की गई।

No comments