गंगमूल डेयरी और उरमूल सीमांत मिलकर लगाएंगे 1000 बायोगैस संयंत्र
श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में 1000 बायोगैस संयंत्र लगाने के लिए गंगमूल डेयरी और उरमूल सीमांत समिति बज्जू, बीकानेर के बीच 14 मई बुधवार को एमओयू साइन हुआ। गंगमूल डेयरी के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोर ने बताया कि यह संयंत्र डेयरी के सदस्य दुग्ध उत्पादकों के घरों में लगाए जाएंगे और प्रत्येक यूनिट पर 5000 रूपए का अनुदान दिया जाएगा।
इससे घरों में गोबर का सदुपयोग होगा और घरेलू गैस की जरूरतें पूरी होंगी। उरमूल सीमांत समिति के सचिव सुनील लहरी ने बताया कि संयंत्र की कुल कीमत 15,500 रूपए होगी, जिसमें से 5000 रूपए गंगमूल डेयरी देगी, जिससे किसानों को केवल 10,500 रूपए चुकाने होंगे। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से लाभ देना है। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

No comments