Breaking News

तपोवन महिला आश्रम ने एक माह में 13 महिलाओं का कराया पुनर्वास

श्रीगंगानगर में तपोवन ट्रस्ट की ओर से संचालित तपोवन महि ला आश्रम ने पिछले एक माह में लावारिस व मंदबुद्धि 13 महिलाओं को उनके परिवार में भेजकर पुनर्वास किया।
पिछले 3 वर्षों से तपोवन महिला आश्रम लावारिस, मंद बुद्धि व अन्य पीडि़त महिलाओं के आश्रय स्थल के रूप में कार्यरत है। देश के विभिन्न स्थानों से आई माताओं व पुलिस-प्रशासन की ओर से सौंपीं गई माताओं की देखभाल की जाती है। इन पीडि़त महिलाओं के परिवार के बारे में जानकारी जुटाकर इनके परिवार में वापस भेजने का प्रयास भी किया जाता है। स्थानीय पुलिस-प्रशासन का भी इसमें सहयोग रहता है।

No comments