Breaking News

घर के बाहर सफाई कर रही महिला के सिर में प्रहार

श्रीगंगानगर कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के सेतिया फार्म गली नम्बर 3 में अपने घर के बाहर सफाई कर रही एक महिला के सिर में किसी वजनी वस्तु से प्रहार करके उसके कान में पहनी सोने की बाली लूट ली गई। यह वारदात बाइक सवार दो युवकों ने की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। लोगों ने महिला को संभाला। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 50 वर्षीय पीडि़ता वीना अरोड़ा ने रिपोर्ट दी है।

No comments