हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार
श्रीकरणपुर में पुलिस थाना प्रभारी रामप्रताप वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान श्रीगंगानगर मार्ग पर शिव कुटिया के पास मुकेश कुमार पुत्र निर्मल नायक निवासी वार्ड नम्बर 1 श्रीकरणपुर को 11 ग्राम हेरोइन (चिट्टा ) सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम मेें सिपाही लोकेश कुमार की अहम भूमिका रही।

No comments