इस बार लंबा रहा पिराई सत्र,15.91 लाख क्विंटल पिराई का बना रिकॉर्ड
श्रीगंगानगर के कमीनपुरा स्थित शुगर मिल का 2024-25 का 121 दिन का पिराई सत्र 9 व 10 अप्रैल की मध्य रात्रि 1 बजे नो केन होने के कारण पूर्ण हो गया। यह पिराई-सत्र 11 नवंबर, 2024 को शुरू हुआ था। खास बात यह है कि इस बार सबसे लंबा पिराई सत्र रहा, जो 121 दिन का था और 10 वर्षों में इस बार रिकॉर्ड 1591518.65 क्विंटल गन्ने की पिराई हुई। इस बार 8.35 प्रतिशत रिकवरी के साथ 2.68 लाख बैग चीनी तैयार की है। शुगर मिल के सहायक महाप्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि मिल प्रबंधन ने पिराई सत्र समाप्त होने के साथ ही सभी गन्ना उत्पादक किसानों को भुगतान कर दिया। इस सीजन में गन्ने का कुल 63.85 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। खास बात यह है कि इस बार भी मिल में सफाई आदि का ब्रेक नहीं लिया गया। बिना ब्रेक पिराई का सिलसिला 2021-22 में शुरू हुआ था, जो चौथे साल भी जारी रहा।

No comments