श्रीराम शरणम् मन्दिर में 11 दिवसीय रामायण पाठ शुरू
श्रीगंगानगर में हनुमानगढ़ रोड स्थित श्रीराम शरणम् मन्दिर में गुरुवार सुबह 11 दिवसीय श्री रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। इससे पहले श्री राम शरणम् मन्दिर के संचालक गुरुवर श्री कृष्ण महाराज ने रामायण ज्ञान यज्ञ का डिजिटल उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंदिर में पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से दो घंटे तक संगीतमय रामायण पाठ का वाचन किया एवं मंगलाचरण कर रामायण के बालकांड से रामायण गायन किया। इसमें प्रभु श्री राम के बचपन व शिक्षा आदि का गुणगान किया गया।
मन्दिर के मुख्य सेवादार मोहनलाल कथूरिया ने बताया कि श्रद्धालु 31 मई तक रोजाना सुबह 6 से 8 बजे तक रामायण पाठ करेंगे। रामायण पाठ की पूर्णाहुति एक जून की शाम 6 से 8 बजे के सत्संग में होगी।
मन्दिर के मुख्य सेवादार मोहनलाल कथूरिया ने बताया कि श्रद्धालु 31 मई तक रोजाना सुबह 6 से 8 बजे तक रामायण पाठ करेंगे। रामायण पाठ की पूर्णाहुति एक जून की शाम 6 से 8 बजे के सत्संग में होगी।
No comments