स्काउट एवं गाइड ने पक्षियों के लिए लगाए परिंडे
राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय की ओर से स्थानीय रेलवे स्टेशन के विश्राम गृह में पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर यात्रियों को पॉलीथिन उपयोग के दुष्प्रभाव की जानकारी भी दी गई।
इस भीषण गर्मी के मौसम में पक्षी पानी की तलाश में भटकते रहते हैं। ऐसे में भारत स्काउट एवं गाइड राज्य मुख्यालय ने परिंडा अभियान चलाया गया। सीओ गाइड मोनिका यादव ने रेलवे स्टेशन से इसकी शुरुआत की। स्थानीय संघ के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद गोयल एवं स्टेशन अधीक्षक नागेंद्रप्रताप सिंह ने स्टेशन के विश्राम गृह में लगे पेड़ों पर परिंडा लगाकर कार्य का शुभारंभ किया।

No comments