Breaking News

गरीबी मुक्त, स्वस्थ, आजीविकायुक्त पंचायत प्रशिक्षण



श्रीगंगानगर में राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार अभियान योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में पंचायती राज निदेशालय के निर्देशानुसार पंचायत एडयासमेट इंडेक्स से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को पंचायत समिति श्रीगंगानगर सभागार में किया गया।
इस दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी किशनलाल ने गरीबी मुक्त एवं आजीविकायुक्त पंचायत, स्वस्थ पंचायत, बाल हितैषी पंचायत, पर्याप्त जल संसाधनयुक्त पंचायत, स्वच्छ एवं हरित पंचायत, ढांचागत आत्मनिर्भर पंचायत, सामाजिक सुरक्षा एवं न्यायपूर्ण पंचायत, सुशासनयुक्त पंचायत व महिला हितैषी पंचायत संबंधी प्रशिक्षण दिया।

No comments