जयपुर में रेलवे प्लेटफॉर्म पर गिरा गहने-कैश से भरा पर्स| राजस्थान समाचार | SBT News Today Hindi
About This Video: जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर एक महिला पैसेंजर का गहने-कैश से भरा पर्स गिर गया। प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे कॉन्स्टेबल ने पर्स मिलने पर पैसेंजर को ढूंढ़कर ईमानदारी का परिचय दिया। महिला पैसेंजर ने पर्स देने वाले जीआरपी थाने के कॉन्स्टेबल का आभार जताया। जीआरपी चौकी इंचार्ज ASI जगदीश चौधरी ने बताया- गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर भरतपुर निवासी सुनीता शर्मा शनिवार सुबह ट्रेन पकड़ने आई थी। जयपुर से भरतपुर जाने के लिए वह प्लेटफॉर्म पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करने लगी। इस दौरान उनका गोल्ड ज्वैलरी व कैश से भरा पर्स प्लेटफॉर्म पर गिर गया। प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर गश्त कर रहे कॉन्स्टेबल रामप्रसाद को लावारिस हालत में पर्स पड़ा मिला। 👉 अब ताज़ा और सबसे भरोसेमंद राजस्थान की बड़ी खबरें – सिर्फ SBT News पर! 🔔 चैनल सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन ऑन करें ताकि कोई खबर मिस न हो। #RajasthanNews #SBTNews #Top15News #RajasthanPolitics #BreakingNews #NewsHindi
No comments