राजस्थान में रात में भी भीषण हुई गर्मी:जयपुर, जोधपुर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर; आज 22 जिलों में बारिश का अलर्ट
जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। लोगों को दिन और रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। जयपुर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर समेत कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हो रहा है।
बीकानेर में बीती रात इस सीजन की सबसे गर्म रात रही, यहां न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आज भी बीकानेर, चूरू में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है।
वहीं, गंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, सीकर, झुंझुनूं में ऑरेंज अलर्ट है। दूसरी तरफ आज 22 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है।

No comments