Breaking News

ट्रंप क्यों नहीं रुक रहे हैं? सीजफायर के बाद पायलट की फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस

बोले- 'एमपी के मंत्री को इस्तीफा देना चाहिएÓ
भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट ने बुधवार को एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने सीजफायर में अमरीका की मध्यस्थता को लेकर केंद्र सरकार पर फिर सवाल उठाए हैं। पायलट ने कहा कि पूरा भारत सेना के साथ खड़ा है। ट्रंप क्यों नहीं रुक रहे हैं? साथ ही उन्होंने कहा कि भारत की तुलना पाकिस्तान से क्यों हो रही है।
सचिन पायलट ने जयपुर में सिविल लाइंस आवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पीओके भारत का अभिन्न अंग है। सरकार से मांग है चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया जाए। आतंकवाद को खत्म करने के लिए पूरा देश एकजुट है।

No comments