Breaking News

राजस्थान कर्मचारी चयन बोडर्:कनिष्ठ तकनीकी सहायक भर्ती पर विवाद

ओएमआर शीट पर वीक्षक-अभ्यर्थी के हस्ताक्षर का कॉलम नहीं
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से रविवार का आयोजित की गई संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा विवादों में आ गई। इस भर्ती में प्रिंटिंग की खामी के चलते ओएमआर शीट पर वीक्षक और अभ्यर्थी के हस्ताक्षर का कॉलम नहीं था। इसको लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आरोप लगाया कि भर्ती में फर्जीवाड़ा हो सकता है। अभ्यर्थी की ओएमआर शीट बदली जा सकती है। इसको लेकर चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि प्रिंटिंग की खामी के कारण हस्ताक्षर का कॉलम प्रिंट नहीं हुआ, लेकिन फर्जीवाड़े की कोई गुंजाइश नहीं है। क्योंकि उपस्थिति पत्रक पर वीक्षक-अभ्यर्थी के हस्ताक्षर हैं और उस पर ओएमआर शीट व छात्र का रोल नंबर अंकित है।

No comments