Breaking News

दौसा में बिजली निगम शुरू करेगा मीटर टेस्टिंग एप

रिकनेक्शन, लोड बढ़ाने या घटाने के लिए आवेदन कर सकेंगे, आसान होगा बिजली कर्मियों का काम
दौसा में बिजली निगम की ओर से मीटर टेस्टिंग एप शुरू किया जाएगा। इसके चालू होने के बाद बिजली कर्मियों का काम आसान हो सकेगा। उपभोक्ताओं को भी सुविधा मिलेगी। एप से 18.65 किलोवाट से ज्यादा भार वाले कनेक्शनों की नियमित टेस्टिंग हो सकेगी।
मीटर तेज चलने या खराब होने पर तुरंत बदले जा सकेंगे। उपभोक्ताओं को कार्यालय में नहीं जाना पड़ेगा। एप पर ऑनलाइन शिकायत भेज सकेंगे। जेवीवीएननल की ओर से एप एक महीने में चालू करने की उम्मीद है। जिस पर ऑनलाइन शिकायत दिखते ही बिजली कर्मियों की टीम मौके पर पहुंचेगी और मीटर बदलेगी।

No comments