Breaking News

राजस्थान के आईएएस के दस्तावेजों की केन्द्र करेगा जांच




मध्यप्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रवि कुमार सिहाग के दस्तावेज की जांच होगी। सिहाग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र को लेकर केन्द्र सरकार ने राजस्थान के मुख्य सचिव से रिपोर्ट तलब की है। केन्द्र सरकार का कार्मिक मंत्रालय सिहाग सहित कई आइएएस, आइपीएस व आइआरएस अधिकारियों के नियुक्ति के समय पेश दस्तावेज की जांच कर रहा है। इनमें कुछ प्रकरण राजस्थान से भी जुड़े हुए हैं। सिहाग का प्रकरण भी इनमें शामिल है। केंद्र सरकार का कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने राजस्थान सरकार से सिहाग के संपत्ति प्रमाण पत्र की जांच करने के लिए कहा है।

No comments