माटीकला कामगारों की समस्याओं का होगा समाधान : प्रहलाद टाक
श्रीगंगानगर में श्रीयादे माटी कला बोर्ड, की गवर्निंग बोर्ड की पंचम बैठक जयपुर में उद्योग भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड अध्यक्ष प्रहलादराय टाक ने की। बैठक का मुख्य एजेंडा मुख्यमंत्री माटी कला कामगार रोजगार सषक्तिकरण योजना रहा। इस पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
अध्यक्ष प्रहलादराय टाक ने बताया कि बजट घोषणा-2025-26 के अनुसार माटी कला कामगारों को 2000 विद्युत चालित चाक एवं 2000 मिट्टी गूंथने की मशीनें नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। कामगारों को माटी कला की विभिन्न विद्याओं व कलाओं का आधुनिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। उनके बनाए उत्पादों के विपणन एवं विक्रय हेतु विशेष व्यवस्था की जाएगी।

No comments