निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनावी खर्चों पर नियंत्रित जरूरी
श्रीगंगानगर दौरे पर आए राज्य चुनाव आयोग राजस्थान के मुख्य चुनाव आयुक्त ने आज सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आजकल चुनाव ज्यादा खर्चीले हो रहे हैं। जबकि पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए चुनावी खर्चों को नियंत्रित किया जाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि आयोग का प्रयास रहता है कि जहां चुनाव करवाए जाने हैं वहां मतदाता सूची अपडेट करवाकर चुनाव शीघ्र अति शीघ्र करवाएं। पंच व सरपंच के उप चुनाव रूटीन के चुनाव हैं। इनकी साधारण प्रक्रिया है। इस चुनाव के लिए विशेष दिशा निर्देश देने की आवश्यकता नहीं है। जिला निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देशन में चुनाव करवाए जाते हैं।

No comments