Breaking News

एसएसबी में ठेका सफाईकर्मियों का कार्य बहिष्कार

23 माह के बढ़े हुए 26 रूपए के एरियर भुगतान की मांग, हॉस्पिटल में नही हुई सफाई
कोटा मेडिकल कॉलेज से जुड़े सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के ठेका सफाईकर्मी फिर कार्य बहिष्कार पर उतर गए है। ठेका सफाईकर्मी 23 माह के बढ़े हुए 26 रूपए के एरियर भुगतान की मांग कर रहे है। सफाईकर्मियों सुबह के कार्य बहिष्कार पर चले जाने से हॉस्पिटल की सफाई व्यवस्थाओं पर असर पड़ा। सफाईकर्मियों ने हॉस्पिटल गेट के बाहर खड़े होकर नारेबाजी की।एरियर भुगतान नहीं होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी।

No comments