Breaking News

जोधपुर रेलवे स्टेशन का दूसरा प्रवेश द्वार फिलहाल बंद

जोधपुर सिटी रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों के चलते रातानाडा की तरफ खुलने वाले द्वितीय प्रवेश द्वार को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जोधपुर रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर यात्री यातायात का आवागमन 21 मई से अगले आदेश तक बंद किया गया है, ताकि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 474 करोड़ की लागत से जोधपुर रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट कार्य को बेहतर ढंग से किया जा सके।
डीआरएम त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनकी आवाजाही इस गेट से अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय किया गया है।

No comments